प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना हिंदी में || Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana 2021 || Apply online for Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana 2021
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की शुरुआत 2015 में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई थी। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत देश के छोटे व्यापारियों को 10 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति अपने व्यापार को आगे बढ़ाना चाहता है तो वह भी इस योजना के अंतर्गत लोन ले सकता है।
आज हम अपने इस आर्टिकल में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे में विस्तृत से बात करेंगे। इस योजना के अंतर्गत कौन-कौन लाभ ले सकता है, लाभ लेने के लिए पात्रता क्या है आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है?
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना (Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana) को 2015 में शुरू किया गया था इस योजना के माध्यम से तीन प्रकार के मुद्रा लोन दिए जाते हैं जोकि निम्नलिखित है-
- शिशु लोन – इस लोन के अंतर्गत लाभार्थी को 50,000 रुपए का लोन दिया जाता है। इस तरह के लोन उन लोगों को दिए जाते हैं जो अपना नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और जिन्हें कम
फंड की जरूरत होती है।
- किशोर लोन – इस लोन के अंतर्गत लाभार्थी को 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। इस तरह के लोन उन लोगों को दिए जाते हैं जो अपना व्यवसाय तो शुरू कर चुके हैं लेकिन वह अपने व्यवसाय को सुधारना चाहते हैं ऐसी स्थिति में उन्हें लोन दिया जाता है।
- तरुण लोन – इस लोन के अंतर्गत लाभार्थी को 5 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। इस तरह के लोन और लोगों को दिए जाते हैं जो अपना व्यवसाय तो शुरू कर चुके हैं लेकिन वह अपने व्यवसाय को विस्तृत करना चाहते हैं ऐसी स्थिति में उन्हें लोन दिया जाता है।
सरकार ने मुद्रा लोन योजना के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का बजट तैयार किया था। जिसमें से अब तक 1.75 लाख रुपए लोन के रूप में बांटे जा चुके हैं। योजना के अंतर्गत जो लोग भी लोन लेना चाहते हैं उन्हें किसी भी प्रकार का प्रोसेसिंग चार्ज नहीं देना होगा । प्रधानमंत्री मुद्रा लोन लेने के लिए मुद्रा कार्ड भी दिया जाता है।
यदि आप भी प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी बैंक में अप्लाई करना होगा। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 10 लाख रुपए का लोन दिया जाता है। इस योजना के माध्यम से आप कमर्शियल वाहन खरीदने के लिए भी लोन प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना के माध्यम से आप ट्रैक्टर, टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा आदि खरीदने के लिए भी लोन दिया जाता है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत किसान, व्यापारी, दुकानदारों के लिए, सर्विस सेक्टर के लिए भी लोन दिया जाता है। लोन की राशि देने के लिए लाभार्थियों को मुद्रा कार्ड प्रदान किया जाता है यह लोन बिना किसी गारंटी के मिलता है। इसकी अवधि को 5 साल बढ़ाया भी जा सकता है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत 2020-21 के वित्त वर्ष के पहली तीन तिमाही में 91% लाभार्थियों को लोन की राशि वितरित कर दी गई है।
इस योजना का लाभ 31 जनवरी 2020 तक 22.53 करोड़ लोगों ने उठाया है जिसमें से 15.75 करोड़ लोन महिलाओं को वितरित किए गए हैं । यह संख्या कुल लाभार्थियों की 70% है ।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना को लागू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य यही है कि वह कारोबार खोलने में देश के नागरिकों की मदद करना चाहती है। आज भी देश में ऐसे लोग मजबूर है जो अपना कारोबार तो करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह ऐसा नहीं कर पाते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लागू होने से अब उनको लोन मिल सकेगा और वह मनपसंद कारोबार शुरू कर सकते हैं और देश की प्रगति में हिस्सेदार बन सकते हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत आने वाले बैंक बैंकों की सूची
S.No | Bank Name |
1 | बैंक ऑफ महाराष्ट्र |
2 | बैंक ऑफ इंडिया(B0I) |
3 | कॉर्पोरेशन बैंक |
4 | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया |
5 | केनरा बैंक |
6 | देना बैंक |
7 | स्टेट बैंक ऑफ पटियाला |
8 | बैंक ऑफ बड़ौदा |
9 | इंडियन ओवरसीज बैंक |
10 | स्टेट बैंक आफ मैसूर |
11 | पंजाब नेशनल बैंक |
12 | भारतीय बैंक |
13 | आईसीआईसीआई बैंक |
14 | आईडीबीआई बैंक |
15 | स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर |
16 | सिंडिकेट बैंक |
17 | स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर |
18 | स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद |
19 | ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स |
20 | पंजाब एंड सिंध बैंक |
21 | यूको बैंक |
22 | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया |
23 | विजय बैंक |
24 | यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया |
25 | एक्सिस बैंक |
26 | इलाहाबाद बैंक |
27 | आंध्र बैंक |
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लाभार्थी कौन होंगे?
- सर्विस सेक्टर की कंपनियां
- पार्टनरशिप
- सोल प्रोपराइटर
- माइक्रो उद्योग
- मरम्मत की दुकान
- खाने से संबंधित व्यापार
- ट्रकों के मालिक
- विक्रेता
- माइक्रो मैन्युफैक्चरिंग फॉर
मुद्रा कार्ड क्या है?
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लाभार्थियों को मुद्रा कार्ड प्रदान किया जाएगा, इस मुद्रा कार्ड को लाभार्थी डेबिट कार्ड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। मुद्रा कार्ड के माध्यम से लाभार्थी एटीएम से पैसे निकाल पाएगा इस कार्ड का प्रयोग लाभार्थी अपने व्यापार की जरूरतों को पूरा करने में कर सकता है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लाभ क्या है?
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत अब कोई भी व्यक्ति लोन ले सकता है और अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को बिना किसी गारंटी के लोन मिल जाएगा और उन्हें किसी प्रोसेसिंग चार्ज को भी नहीं देना पड़ेगा ।
- इस योजना के अंतर्गत लोन चुकाने की अवधि को 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मुद्रा कार्ड भी दिया जाता है जिसका प्रयोग वह डेबिट कार्ड की तरह कर सकते हैं ।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- लोन एप्लीकेशन फॉर्म
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पहचान का प्रमाण
- व्यवसाय का पता
- लोन एप्लीकेशन फॉर्म
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
-
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
-
- अपने लोन के प्रकार का विकल्प चुनने के बाद अब आपको यहां से एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा ।
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना होगा।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ठीक ठीक भरना होगा।
- अब आपको इस फॉर्म के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा ।
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म को अपने नजदीकी बैंक में जमा करना होगा। आपके एप्लीकेशन के सत्यापन होने के बाद 1 महीने के अंदर अंदर आपको लोन मिल जाएगा।
मुद्रा पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
-
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज पर खुल कर आ जाएगा।
-
- अब आपको Login for PMMY Portal पर क्लिक करना होगा।
-
- अब आपके सामने नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- अब आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना होगा ।
- हम आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा वहां जाकर आप सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
- अब आपको अपनी बैंक से एप्लीकेशन फॉर्म लेना होगा।
- इसके बाद उस फार्म में आपको जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा और अपने बैंक अधिकारी के पास जमा करना होगा।
- फिर आपके दस्तावेजों को सत्यापित होने के एक महीने के अंदर – अंदर आपको लोन मिल जाएगा।
विभिन्न राज्यों के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबर निम्नलिखित है
S.No. | राज्य | हेल्पलाइन नंबर |
1 | असम | 18003453988 |
2 | दमन और दीव | 18002338944 |
3 | दादरा नगर हवेली | 18002338944 |
4 | बिहार | 18003456195 |
5 | आंध्र प्रदेश | 18004251525 |
6 | हरियाणा | 18001802222 |
7 | झारखंड | 18003456576 |
8 | जम्मू और कश्मीर | 18001807087 |
9 | केरल | 1.80043E+11 |
10 | चंडीगढ़ | 18001804383 |
11 | अंडमान और निकोबार | 18003454545 |
12 | अरुणाचल प्रदेश | 18003453988 |
13 | गुजरात | 18002338944 |
14 | गोवा | 18002333202 |
15 | हिमाचल प्रदेश | 18001802222 |
16 | मध्य प्रदेश | 18002334035 |
17 | नागालैंड | 18003453988 |
18 | दिल्ली | 18001800124 |
19 | ओडिशा | 18003456551 |
20 | कर्नाटक | 1.80043E+11 |
21 | लक्षद्वीप | 4842369090 |
22 | मेघालय | 18003453988 |
23 | मणिपुर | 18003453988 |
24 | मिजोरम | 18003453988 |
25 | छत्तीसगढ़ | 18002334358 |
26 | तमिलनाडु | 18004251646 |
27 | तेलंगाना | 18004258933 |
28 | उत्तराखंड | 18001804167 |
29 | उत्तर प्रदेश | 18001027788 |
30 | पश्चिम बंगाल | 18003453344 |
31 | महाराष्ट्र | 18001022636 |
32 | पंजाब | 18001802222 |
33 | पुडुचेरी | 18004250016 |
34 | राजस्थान | 18001806546 |
35 | सिक्किम | 18004251646 |
36 | त्रिपुरा | 18003453344 |